Spread the love

Biporjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biporjoy) ने देश के पश्चिमी हिस्से के तटीय राज्यों की मुश्किल बढ़ा दी है. देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 36 घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय विकराल रूप ले सकता है. केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शनिवार तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, साउथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई। मानसून अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को कवर कर लेगा। यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आ सकता है.

उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, आठ जून को खतरनाक चक्रवाती तूफान रात 11:30 बजे गोवा से 840 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में और मुंबई से 870 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था। मौसम विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बिपरजॉय अगले 36 घंटे में खतरनाक रूप ले सकता है। अगले दो दिनों में यहां से इसके उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। यह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे इसका रूप विकराल होने की संभावना है।

ये राज्य घेरे में 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दो दिनों के दौरान यह तूफान उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ जाएगा। इस तूफान की चपेट में उत्तर केरल, कर्नाटक, गोवा के तटीय इलाके आ सकते हैं। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती तूफान को तटीय इलाकों तक पहुंचने के लिए काफी लंबी यात्रा करनी है। 

मौसम विभाग की चेतावनी

वहीं, एक रिपोर्ट की माने तो इस चक्रवात के कारण सौराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में 9 से 11 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं इस तूफान को लेकर केरल, कर्नाटक और गोवा की सरकार अलर्ट मोड में हैं। किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। सरकार की ओर से मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी गई है। 

देश के पूर्वी हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी

दूसरी ओर, देश के पूर्वी हिस्सों में अगले 3-4 दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले 5 दिन तक तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *