Delhi News: दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली हो रही है। और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस महारैली में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैली के आयोजन स्थल उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेगी।
केंद्र के अहंकार व तानाशाही को हटाने के लिए इकट्ठा हुए लोग- केजरीवाल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतनी गर्मी में दिल्ली के कोने-कोने से आए लोगों को धन्यवाद देता हूं, उन्होंने दावा किया कि यहां एक लाख से अधिक लोग आए हुए हैं। सभी लोग फेसबुक लाइव करें। 12 साल पहले यहां भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए एकत्रित हुए थे, आज एक अहंकारी और तानाशाही को हटाने के लिए एकत्रित हुए हैं। वह आंदोलन सफल रहा है, आज शुरू हो रहा यह आंदोलन भी सफल होगा।
मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।
अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे: दिल्ली सीएम
दिल्ली सीएम ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा।
BJP यानी भारतीय जुगाड़ू पार्टी: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि BJP यानी भारतीय जुगाड़ू पार्टी है। यदि केजरीवाल अधिकारियों को दंडित नहीं कर पाएंगे तो सरकार कैसे चला पाएंगे। केजरीवाल का प्यार लोगों को 42 डिग्री की गर्मी में खींच लाया है।
राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे: संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक अध्यदेश के जरिये लोगों का हक हड़पना चाहती है। राज्यसभा में बिल पास नहीं होने देंगे।