International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर साल 21 जून के दिन मनाया जाता है. पहली बार साल 2015 में इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था और आज 9वां योग दिवस दुनियाभर में मनाया जा रहा है. योगा सेहत को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए की जाती है. बहुत से लोगों से जब उनकी फिटनेस का राज पूछा जाता है तो उनका यही कहना होता है कि ‘योगा से ही होगा’. ऐसे में हम और आप भला योगा करने से पीछे क्यों रहें. साथ ही, अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी योगा (Yoga) करने के लिए प्रेरित करना ही चाहिए.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा, “योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।”

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी किया योग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली में योग दिवस के अवसर पर योग किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि दुनिया में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। दुनिया में कहीं भी योग होता है तो योग करने वाले लोगों के मन में हिंदूस्तान का नाम आता है क्योंकि यह हमारी विरासत है।

योग दिवस पर भारतीय सेना के जवान

भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया।

यह फोटो अरुणाचल प्रदेश की है। यहां भी सेना के जवानों ने योग किया।

राजस्थान में तैनात सेना के जवानों ने भी योग दिवस पर योग किया।

सिक्किम में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सैनिकों ने योग किया।

भारतीय कोस्ट गार्ड के सैनिकों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शैतान सिंह द्वीप पर योग किया।