Spread the love

Varanasi News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के वजह से वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा हैं। वाराणसी के नाविकों का कहना हैं कि गंगा में 3 फूट पानी ऊपर आ गया हैं। शनिवार की रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 59.32 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है। शनिवार की सुबह 8:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा के जलस्तर में ठहराव दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 59.21 मीटर पर ठहर गया था। रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजीपुर और बलिया में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रयागराज, फाफामऊ और मिर्जापुर में भी गंगा का जलस्तर में बढ़ाव जारी है।

गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो गंगा में बहाव काफी अधिक हो जाता

नाविकों ने कहा कि गंगा का पानी बढ रहा हैं। इस बार गंगा का जलस्तर थोड़ी देरी से बढ़ना शुरू हुआ हैं। उन्होंने बताया कि जब गंगा का जलस्तर बढ़ने लगाता हैं तो हम लोगों को काफी सतर्क होना पड़ता हैं। क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो गंगा में बहाव काफी अधिक हो जाता हैं। उस समय हम लोग अपने आदमियों या हर के लड़के को नाव पर ही रखते हैं, जो नाव पर‌ नजर बनाए रखते हैं। वह रात में भी देखते रहते हैं कि पानी बढ़ गया तो वोट को किनारे करना। हवा ज्यादा है तो उसे बांधना होता हैं। उन्होंने बताया कि अभी 3-4 माह तक हम लोगों को सतर्क रहना होगा, जबतक मानसून चला न जाए और गंगा शांत न हो जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *