Varanasi : वाराणसी में गुरुवार को बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम खुशनुमा हो गया है। हवाओं में नमी 86% दर्ज की गई है। वही सुबह से आसमान में बादल होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दो दिन बाद से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और हल्की तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल पूरब की ओर से लगातार आ रहे हैं। वाराणसी में 15 किलोमीटर की गति से हवा चल रही है। यह हवा पश्चिम क्षेत्र से आ रही है।
गंगा का बढ़ा हुवा जलस्तर घट रहा
वाराणसी में मौसम सुहावना होने के वजह से पर्यटक अस्सी और रविदास पर घुमते नजर आ रहे हैं। फिलहाल गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते पर्यटक नौका विहार नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन जिन घाटों पर पानी नहीं लगा हैं। वहां घुमते नजर आ रहें।वाराणसी में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से घट रहा है। 2 दिन में 1 मीटर तक पानी कम हो गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 67.34 मीटर पर आ गया है। बुधवार को जलस्तर 67.84 मीटर और मंगलवार को 68.34 मीटर से ज्यादा था।

नाविकों और पर्यटकों को नहीं है अनुमति
वाराणसी के सभी 88 घाट पानी में डूबे हुए हैं। एक घाट से दूसरे घाट तक जाने की जगह नहीं बची है। नावों के संचालन पर अभी भी रोक है। वाराणसी में दो दिन पहले गंगा का पानी वरुणा में मिलने लगा। गंगा का पानी शहर की ओर बढ़ने लगा है। मारुतिनगर और सामनेघाट के घरों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था।