Spread the love

Varanasi : निलंबित पूर्व IAS अभिषेक सिंह के साथ अभिनेत्री सनी लियोनी आज वाराणसी पहुंची। यहां पर एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत से पहले भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। काफी देर की मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया जा सका। हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ उनका म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच हो गया। जिसके प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे हैं।

कुछ दिन पहले ही अभिषेक सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए अपने म्यूजिक एलबम के बारे में भी जिक्र किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी थीं। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही दोनों का एलबम जारी होगा। बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। इससे पहले वह कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

बनारसी पान और चाय का भी उठेंगे लुफ्त

सनी लियोन ने कहा कि आज वह वाराणसी अगर काफी एक्साइटेड है। वहीं पूर्व इस अभिषेक सिंह ने कहा कि हम लोग सनी लियोन के साथ बनारसी चाई और बनारसी पान का लुफ्त उठाएंगे। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने जाएंगे। साथ ही घाटों का भी शेयर करेंगी। शाम को सनी लियोन दूसरा समय घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि बनारस में हम लोग फुल मस्ती करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *