कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में चल रही है। 9 दिनों के ब्रेक के बाद यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट में मरघट हनुमान मंदिर से शुरू हुई थी और लोनी गाजियाबाद से होते हुए बागपत पहुंची थी। आगे इस यात्रा को हरियाणा से होते हुए पंजाब में जाना है। इस यात्रा का समापन कश्मीर में होगा।
भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा का सफर तय करते हुए बीते दिनों दिल्ली पहुंची थी। भारत जोड़ो यात्रा कुल 3570 किमी. की है। यह यात्रा 3000 किमी. से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।

अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि एक युवा देश के लिए पैदल चल रहा है। चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी बेहद खराब मौसम में भी लगातार चल रहे हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुई हैं। प्रियंका गांधी ने इस साल की शुरुआत में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमान संभाली थी लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर कई जगहों पर राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक दिखाई दी।
I would like to thank you for the efforts youve put in writing this website. I am hoping to view the same high-grade content by you later on as well. In fact, your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now
An interesting discussion is worth comment. I do believe that you need to write more about this topic, it might not be a taboo subject but typically people do not speak about such subjects. To the next! Cheers!!